By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020
नयी दिल्ली। राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने बुधवार को संसद भवन के ग्रंथालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर साहित्य की एक पीठ स्थापित करने का सुझाव दिया। भाजपा के भूपेंद्र यादव ने शून्यकाल में उच्च सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज 23 सितंबर को दिनकर की जयंती है। उन्होंने कहा कि बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में जन्मे रामधारी सिंह ने हमेशा बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गद्य तथा पद्य विधाओं में महारथ रखने वाले दिनकर द्वन्द्व के कवि माने जाते थे और साहित्य जगत में उनका उल्लेखनीय योगदान है।