कृषि संबंधी विधयकों को लेकर भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- किसानों की जमीन पर है नजर

By अनुराग गुप्ता | Sep 24, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि संबंधी विधयकों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भूपेश बघेल ने कहा कि अब कोई भी अपने गोदाम में कितना भी सामान रख सकता है। कुछ लोग भारत में अनाजों के, दलहन-तिलहन के मूल्य पर नियंत्रण करेंगे। इससे आम उपभोक्ता पर जबरदस्त मार पड़ने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: श्रम सुधारों से जुड़े विधेयकों को लेकर राहुल का सरकार पर निशाना, कहा- किसानों के बाद मजदूरों पर वार

राहुल गांधी भी साध चुके हैं निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि किसानों को जड़ से साफ करके कुछ पूंजीपतियों का विकास करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि 2014 में मोदी जी का चुनावी वादा किसानों को स्वामीनाथन आयोग वाला एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिलाने का था। 2015 में मोदी सरकार ने अदालत में कहा कि उनसे ये न हो पाएगा। 2020 में ‘काले क़ानून’ लाए गए।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें