जब ग्लास में शराब ना हो तो बाएं हाथ से उठाएं, स्टेट डिनर में पीएम मोदी के साथ बाइडेन ने किया चियर्स

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2023

व्हाइट हाउस में एक आधिकारिक रात्रिभोज के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी स्पीच भी दी। इसी दौरान ऐसा भी मौका आया जब डिनर के दौरान सभी खिलखिलाकर हंस पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में बेहतर संबंधों के लिए एक टोस्ट उठाया, दोनों ने अदरक एले के गिलास उठाए, जिससे कार्यवाही में कुछ हल्कापन आया। जब दोनों ने अपना गिलास उठाया तो राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हम दोनों के लिए अच्छी खबर यह है कि हम दोनों शराब नहीं पीते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने दादा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके ग्रैड फादर एम्ब्रोस फिननेगन कहते थे कि अगर आप शराब नहीं पीते हैं तो आप बाएं हाथ से ग्लास उठाएं। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि हमारे पास पहले कोई ग्लास नहीं है। लेकिन मैंने पूछ लिया कि इसमें क्या है, ये जिंजरिन है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में मुकेश अंबानी, गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई और एप्पल के सीईओ टिम कुक समेत उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों और अरबपति उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक के बाद बोले नीतीश, मिलकर चुनाव चलने की बनी सहमति, राहुल ने कहा- हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा

 क्या रखा गया था मेन्यू 

भोज का मेन्यू प्रधानमंत्री मोदी की भोजन संबंधी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था, जिसमें मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई की सलाद, भरवां मशरूम और इलायची वाले स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक जैसे व्यंजन शामिल थे। व्हाइट हाउस परिसर में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन की मेजबानी में आयोजित इस भोज के लिए 400 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका