बाइडन ने गुरू नानक जयंती पर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की 552वीं जयंती पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समानता, शांति और सेवा के उनके दूरदर्शी संदेश आज उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे।

इसे भी पढ़ें: जनरल नरवणे ने इजराइल में तैनात भारतीय शांति सैनिकों से बातचीत की

बाइडन ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘जिल और मैं सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी की 552वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं देते हैं। गुरू नानक द्वारा समानता, शांति और सेवा के बारे में दिए गए दूरदर्शी संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्होंने जो सीखें दीं उनमें सभी लोगों के लिए समान अधिकार और सम्मान, महिलाओं तथा लड़कियों के सशक्तीकरण, अंतर धार्मिक सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा पर जोर दिया गया।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने उसे ‘विशेष चिंता वाला देश’ घोषित किए जाने को ‘मनमाना’ बताया

राष्ट्रपति ने कहा कि अपने धर्म के इन बुनियादी मूल्यों को अपनाकर सिख अमेरिका और पूरी दुनिया में समुदायों को मजबूत कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.