बाइडन यूक्रेन युद्ध को अगले साल जारी रखने के लिए भेज रहे हैं सहायता: ब्लिंकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2024

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि बाइडन प्रशासन अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है कि यूक्रेन के पास रूस की आक्रमकता का अगले साल भी मुकाबला करने के संसाधान उपलब्ध रहें।

अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे। ब्लिंकन ने ब्रसेल्स की यात्रा के दौरान कहा, नाटो देशों को अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यूक्रेन के पास 2025 में प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए धन, गोला-बारूद और सैन्य बल हों ताकि वह मजबूत स्थिति में शांति वार्ता करने को सक्षम हो।’’

इस बीच, रूस ने 73 दिनों के बाद पहली बार बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। रूस ने यह हमला अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के बयान के एक दिन बाद किया है जिसमें दावा किया गया है कि रूस मदद के लिए आए अधिकांश उत्तर कोरियाई सैनिकों को कुर्स्क सीमा क्षेत्र में रूसी धरती से यूक्रेन की सेना को खदेड़ने के लिए तैनात किया है।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार