पोप फ्रांसिस के साथ अपने संबंधों को याद करते समय भावुक हुए जो बाइडेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

रोम।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रोम की अपनी यात्रा के अंतिम दिन रविवार को पोप फ्रांसिस के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि पोप ने छह साल पहले उनके बेटे ब्यू की मौत के बाद से उन्हें ‘‘काफी सांत्वना’’ दी थी। बाइडन से जी20 शिखर सम्मेलन के उनके आखिरी संवाददाता सम्मेलन में पोप के साथ शुक्रवार को हुई निजी मुलाकात के बारे में पूछा गया था। इस सवाल पर भावुक होते हुए, उन्होंने पोप के साथ सितंबर 2015 की अपनी मुलाकात को याद किया जब रोमन कैथोलिक गिरजाघर के नेता अमेरिका की यात्रा पर आए थे।

इसे भी पढ़ें: वर्ष 2022 में इंडोनेशिया और वर्ष 2023 में भारत में होने वाली बैठक का इंतजार : जी 20 नेता

रविवार को इस बारे में याद करते हुए राष्ट्रपति की आंखों में आंसू आ गए कि कैसे फ्रांसिस को उनके बेटे की मौत के बारे में पता चला। बाइडन ने उस मुलाकात के बारे में कहा, ‘‘ उन्होंने उसके बारे में सिर्फ सामान्य रूप से बात नहीं की। वह जानते थे कि वह कैसा इंसान था और इसका उसके बच्चों, मेरी पत्नी, हमारे परिवार पर बहुत बड़ा असर पड़ा।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शुक्रवार को पोप के साथ मुलाकात के बाद फ्रांसिस ने उन्हें कहा कि पवित्र भोज लेते जारी रखना चाहिए। अमेरिका के कुछ कंजर्वेटिव गिरजाघर के नेताओं का कहना है कि बाइडन को पवित्र भोज लेने से रोका जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने गर्भपात के अधिकारों का समर्थन किया है।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा