बाइडन ने तालिबान की कैद में मौजूद अमेरिकी नागरिकों के रिश्तेदारों से बात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन तीन अमेरिकी नागरिकों के रिश्तेदारों से बात की, जिन्हें अफगानिस्तान में तालिबान ने बंधक बना रखा है। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें वापस लाने के लिए कोई समझौता नहीं हो पाया है।

कॉर्बेट 2021 में अमेरिका समर्थित अफगानिस्तान सरकार के पतन के समय अपने परिवार के साथ अफगानिस्तान में रह रहे थे। अगस्त 2022 में एक व्यापारिक यात्रा के दौरान तालिबान ने उनका अपहरण कर लिया था और अटलांटा के एक एयरलाइन मैकेनिक ग्लेजमैन को तालिबान की खुफिया सेवाओं ने दिसंबर 2022 में देश से यात्रा करते समय अगवा कर लिया था।

अधिकारियों का मानना ​​है कि तालिबान ने अब भी दोनों पुरुषों के साथ-साथ हबीबी को भी बंधक बना रखा है। हबीबी एक अफगान अमेरिकी व्यवसायी है जो काबुल स्थित एक दूरसंचार कंपनी के लिए ठेकेदार के रूप में काम करते थे और 2022 में लापता हो गए।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि हबीबी और उनके चालक को कंपनी के 29 अन्य कर्मचारियों के साथ ले जाया गया था, लेकिन हबीबी तथा एक अन्य व्यक्ति को छोड़कर सभी को रिहा कर दिया गया।

तालिबान ने हबीबी के उनके पास होने से इनकार किया है, जिससे अमेरिकी सरकार के साथ वार्ता और समझौते को अंतिम रूप देने की संभावना जटिल हो गई है। हबीबी के भाई अहमद हबीबी के एक बयान के अनुसार, फोन पर बाइडन ने बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से कहा कि उनका प्रशासन रहीम को तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक तालिबान हबीबी को रिहा नहीं कर देता। रहीम को 2008 से ग्वांतानामो में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

स्कूलों में बढ़ रहे हैं बुलिंग के मामले, माता-पिता इन 6 संकेतों से पहचानें बच्चे की परेशानी

Cabinet ने Lithium और Nickel प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की

Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके

Kanika Kapoor का बड़ा फैसला, पति Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद हुईं अलग