Mathura में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बड़ी कार्य योजना की जरूरत : हेमा मालिनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

मथुरा। मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को स्थानीय प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले दो साल से मथुरा-वृन्दावन में इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आने लगे हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है। यहां की स्थिति संभालने के लिए बहुत बड़ी कार्ययोजना की जरूरत है। भाजपा नेता ने कहा कि जिला प्रशासन और जनता सभी को मिलकर यहां की स्थिति सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने होंगे। यहां पत्रकारों से बातचीत में स्थानीय सांसद ने कहा, ‘‘पिछले दो साल से मथुरा-वृन्दावन में इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आने लगे हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि मैं वृन्दावन में अपना घर होने के बावजूद वहां तक बड़ी मुश्किल से पहुंच पाती हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Karnataka में अमूल का बहिष्कार करने की कोई जरूरत नहीं : गुजरात के मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि मथुरा को महानगर बनाने के लिए यहां विकास और स्वच्छता की जरूरत है। उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के जीतने और अपनी योजना के मुताबिक काम करने की उम्मीद जताई। हेमा मालिनी ने माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति कुल मिलाकर ‘‘बहुत अच्छी’’ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते समय हथकड़ी लगे अतीक (60) और अशरफ की पत्रकार के भेष में आए तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हेमा मालिनी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह भी थे।

प्रमुख खबरें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी