कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए टॉम वडक्कन

By अंकित सिंह | Mar 14, 2019

 कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए दिग्गज नेता टॉम वडक्कन ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। वडक्कन कांग्रेस के महासचिव रहने के साथ-साथ कांग्रेस कर्यालय के प्रभारी भी रह चुके हैं। वडक्कन को भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी में शामिल किया। वडक्कन कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। 

 

इस मौके पर टॉम वडक्कन ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हुए है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद पार्टी का जो रवैया रहा उससे मैं बेहद दुखी हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा सेना पर सवाल उठाया जाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। वडक्कन ने कांग्रेस पर परिवार की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 

 

इसे भी पढ़ें: मसूद अजहर मामले पर मोदी सरकार की विफल विदेश नीति हुई उजागर: कांग्रेस

 

बता दें कि टॉम वडक्कन केरला से आते है और भाजपा केरला में अपनी पकड़ मजबुत करने में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है और वडक्कन का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

 

प्रमुख खबरें

The Family Man 3 | द फैमिली मैन 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, मनोज बाजपेयी ने शुरू की शूटिंग

Land scam case: SC: हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद SC पहुंचे हेमंत सोरेन, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती

1992-93 के मुंबई दंगा मामले में जारी निर्देशों को करें लागू, SC ने महाराष्ट्र सरकार को दिया आदेश

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान टीम तय नहीं लेकिन कप्तान कर रहे बड़े दावे, कहा- हम वर्ल्ड कप जीतने जा रहे हैं