मुझे हाउस अरेस्ट किया गया...महबूबा मुफ्ती का बड़ा दावा,जानें कहां जाना चाहती थीं PDP चीफ?

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2025

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को दावा किया कि हुर्रियत कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी भट के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोपोर जाने से रोकने के लिए उन्हें नजरबंद किया गया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रोफेसर अब्दुल गनी भट के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए हमें सोपोर जाने से रोकने के लिए आज राजनीतिक नेतृत्व को नजरबंद करने का निर्णय जम्मू-कश्मीर की कठोर और अलोकतांत्रिक वास्तविकता को उजागर करता है। भट का लंबी बीमारी के बाद बुधवार शाम सोपोर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। हज़रतबल दरगाह पर हुए हालिया विवाद का ज़िक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि जनता का गुस्सा एक ज़ोरदार और स्पष्ट संदेश था। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा