भोपाल में गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस किरायेदारों का करेगी वेरिफिकेशन

By सुयश भट्ट | Mar 16, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में एक के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक 9 राज्यों में जमात-ए-मुजाहदीन बांग्लादेश के स्लीपर सेल और उनके मददगार के सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकती हैं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, चुनाव लड़ने की रणनीति कर रहीं तैयार 

वहीं ये भी जानकारी मिली है कि आतंकियों की गिरफ्तार के बाद अब राजधानी पुलिस बड़ा अभियान चलाएगी। भोपाल  के सभी किरायेदारों का वेरिफिकेशन होगा। और उसी हिसाब से डाटा तैयार किया जाएगा। एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने बीट प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैं। शहर के तमाम किरायेदारों की जानकारी जुटाई जाएगी।

दरअसल इसमें लापरवाही करने वाले मकान मालिकों और बीट प्रभारियों पर कार्रवाही की जाएगी। जो एजेंट किराए पर मकान दिलवाते हैं उनका भी वेरिफिकेशन होगा। जेएमबी के आतंकवादी जिस घर से पकड़ाए थे वहां मकान मालिक ने किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था। 

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ बन सकते है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई वरिष्ठ मंत्रियों ने उठाई मांग, बीजेपी ने भी किया समर्थन 

बताया जा रहा है कि भोपाल में 4 आतंकियों के पकड़े जाने के बाद इंदौर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही बम स्क्वाड और डॉग स्कॉट के माध्यम से अलग-अलग जगह आगामी त्योहारों को लेकर चेकिंग की जा रही है। 

साथ ही जमात ए मुजाहिदीन के आतंकवादियों को फंडिंग कोलकाता और पश्चिम बंगाल के दूसरे जिलों से की जा रही थी। मामले में दो लोगों की संलिप्ता सामने आई है। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एमपी पुलिस पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में 2023 विधानसभा से पहले तैयार होगा बीजेपी का नया मुख्यालय, प्रारंभिक चर्चा हुई शुरू 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने कहा कि आतंकवादियों को फंडिंग पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और अन्य जगहों से की जा रही थी। लोगों की संलिप्ता अभी पाई गई है। हमारी टीम कोलकाता रवाना हो गई है। जिन लोगों ने भी इन आतंकवादियों मदद की है उनको भी जल्द पकड़ा जाएगा।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डालने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी। इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाले गैरों को लेकर भी पुलिस पर इंतजाम पूरे हो चुके हैं। 20 ड्रोन कैमरा और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा से इंदौर में होने वाले आयोजन पर निगाह रखी जाएगी।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम