कमलनाथ बन सकते है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई वरिष्ठ मंत्रियों ने उठाई मांग, बीजेपी ने भी किया समर्थन

Kamal nath
सुयश भट्ट । Mar 16 2022 4:05PM

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने कीम मांग शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व बदलाव का समर्थन करते हुए कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

भोपाल। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने कीम मांग शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व बदलाव का समर्थन करते हुए कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

दरअसल पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि युवाओं में सचिन पायलेट और वरिष्ठ नेताओं में कमलनाथ, अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उपयुक्त हैं। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बदलाव होता है तो इन नेताओं को मौका मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:एमपी में 2023 विधानसभा से पहले तैयार होगा बीजेपी का नया मुख्यालय, प्रारंभिक चर्चा हुई शुरू 

इसी कड़ी में बाला बच्चन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कमलनाथ डिजर्व करते हैं। कमलनाथ लगातार 10 के सांसद रहे हैं। कमलनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए डिजर्व करते हैं। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद निर्वहन करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सीनियर हैं और अनुभव भी है।

वहीं कमलनाथ के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का बीजेपी ने समर्थन किया है। बीजेपी के मंत्री गोपाल भार्गव ने सज्जन वर्मा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि हार के बाद कांग्रेस में आंतरिक चर्चा तो शुरू हुई। अच्छा है इस विषय पर कांग्रेस में आंतरिक चर्चा तो शुरू हुई। इसमें दो मत नहीं कि कमलनाथ सीनियर हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अध्यक्ष बने तो कांग्रेस का अच्छा ही होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़