दुनिया जब वैश्विक महामारी से जूझ रही थी, उत्तर प्रदेश के एनसीआर में हुए बड़े निवेश : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रही थी तब नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के कुछ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में बड़ा निवेश किया जा रहा था जो विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योगी ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित विचार- विमर्श कार्यक्रम और दादरी के मिहिर भोज महाविद्यालय में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बुधवार को यहां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे ग्वालियर में मेगा रोड शो, रथ पर रहेंगे महाराज सवार

साथ ही उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधरने पर भी ध्यान खींचा। उन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे अन्य हिस्सों का दौरा नहीं कर उन्हें ‘बदहाल’ अवस्था में छोड़ देने के लिए विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। योगी बीते वर्षों में कई बार नोएडा का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने उस मिथक को भी तोड़ा है कि यहां आने वाला मौजूदा मुख्यमंत्री अपनी सत्ता गंवा देता है। योगी ने ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित मिहिर भोज महाविद्यालय में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी