G20 Summit 2023: Joe Biden की सुरक्षा में बड़ी चूक! काफिले में शामिल गाड़ी के ड्राइवर ने बैठाया प्राइवेट पैसेंजर

By अंकित सिंह | Sep 10, 2023

G20 के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन का एक मामला सामने आया है। सूत्रों ने कहा कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले के एक ड्राइवर को शनिवार को दिल्ली में हिरासत में लिया गया, बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। शनिवार सुबह होटल ताज में सुरक्षा उल्लंघन से सुरक्षा एजेंसियां ​​सकते में आ गईं। सूत्रों ने कहा कि यह घटना तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले की एक कार ताज होटल में घुस गई, जहां संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ठहरे हुए थे, क्योंकि नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: G20 में Modi-Biden ने मिलकर China को घेर लिया, Jinping की हर चाल का Bharat दे रहा मुँहतोड़ जवाब

बाइडन वियतनाम रवाना

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यहां महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रविवार सुबह वियतनाम रवाना हो गए। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा के तहत बाइडन दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे और उन्होंने उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। अपनी 50 मिनट से अधिक की बातचीत में मोदी और बाइडन ने द्विपक्षीय प्रमुख रक्षा साझेदारी को ‘‘और गहरा एवं विविध’’ बनाने का संकल्प लिया। 

प्रमुख खबरें

Javagal Srinath बोले IPL अहम है पर खेल में गहराई के लिए Test Cricket जरूरी

Nepal Flood USGS Report | भूकंप या ग्लेशियर का फटना? USGS ने दूर किया सस्पेंस, जानिए नेपाल में 160 से ज्यादा मौतों की वैज्ञानिक वजह

9/11 Attacks: Khalid Sheikh Mohammed के खिलाफ मुकदमा 5 जून 2028 से शुरू होगा

Nepal Flash Floods | नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही! 160 की लोगों की मौत और 750 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर