पहलगाम आतंकी हमले के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में 11 ठिकानों पर छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2025

पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर में 11 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद से अब तक पुलिस द्वारा लगभग 150 आतंकवादियों या आतंकवादी सहयोगियों के आवासों पर छापेमारी की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये तलाशी अभियान पुलिस की आतंकवाद से निपटने की निरंतर और दृढ़ कोशिशों का हिस्सा हैं, जिसमें प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकी सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए)के तहत दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 11 स्थानों पर छापेमारी की गई।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू