Pawan Khera Row: पवन खेड़ा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक

By अंकित सिंह | Feb 23, 2023

आज राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई जब पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत देते हुए 28 फरवरी तक गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान कर दिया है। इसके साथ ही पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज एफाईआर को एक साथ जोड़ने के लिए असम और उत्तर प्रदेश की सरकारों से जवाब भी मांगा गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर पवन खेड़ पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ तथा वाराणसी में तथा असम में कई प्राथमिकी दर्ज की गई है। पवन खेड़ा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: Hijab Case: सुप्रीम कोर्ट में फिर से कर्नाटक हिजाब मामला, तीन न्यायाधीशों की बेंच का हो सकता है गठन

गहलोत ने साफ तौर पर कहा कि देश में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और तनाव, हिंसा बढ़ती जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता(पवन खेड़ा)के साथ जो किया गया वो निंदनीय है। इस तरह की कार्रवाई तब की गई जब वो विमान में बैठने जा रहे थे। ये बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है क्योंकि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था। BJP कानून नहीं मानती। वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं। 

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने कॉजपा के प्रदर्शन को बताया अराजकता फैलाने की कोशिश, केंद्र के कदमों को सराहा

उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami ने 149 मेधावी छात्राओं को दिए Smartphone

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Crude Oil में अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार, US-Iran वार्ता और तनाव पर टिकी नजरें