मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का बड़ा बयान, नकली दवा बेंचने वाले को आजीवन कारावास की तैयारी

By दिनेश शुक्ल | May 11, 2021

भोपाल।मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार नकली दवाएं बेंचने वालों के खिलाफ और सख्ती बरतने जा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नकली दवाओं के आरोपितों के खिलाफ आजीवन कारावास की सजा के प्रावधान पर विचार के लिए विधि विभाग को कहा गया है। दवाओं में मिलावट या कालाबाजारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मानवता के इन दुश्मनों को कठोरतम दंड दिया जाएगा।नकली रेमडेसिविर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के उत्तर में गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: सतना में दो ट्रक आपस में भिड़े, दो लोगों की मौत एक घायल

पिछले दिनों जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी और नकली रेमडेसिविर बेंचने को लेकर हुए भांडाफोड में जबलपुर, इंदौर से लेकर गुजरात तक इसके तार जुड़े है।वही जबलपुर में इसको लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। वही इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि शहर में 18+ के टीकाकरण में युवाओं के न पहुंचने के कारण वैक्सीन खराब होने की जानकारी सामने आई है। यह बेहद निराशाजनक और पीड़ादायी है। मेरा युवाओं से विनम्र आग्रह है कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं, वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं।दरआसल पिछले दिनों 18 से 45 वर्ष के  लोगों के लगाई जाने वाली वैक्सीन युवाओं के सेंटर नहीं पहुंचने के कारण करीब 150 वैक्सीन खराब हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: जन-सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे : मुख्यमंत्री चौहान

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण के नए मामलों में हम अब 4 अंकों पर आ गए है। शहरों में संक्रमण की गति कम हुई है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालात में सुधार जारी है। एक्टिव केस की संख्या 5 अंकों से घटकर अब 4 अंकों में आ गई है। गांवों में संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उठाए गए कदमों के भी सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वहीं गांव में संक्रमण का फैलाव आया था जिसे रोका गया। वहां भी नए मामलों में कमी आ रही है। हमारे पास पर्याप्त सुविधाएं हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 26 साल बाद पकड़ा हत्या का भगोड़ा, हथौड़े से की थी पड़ोसी की हत्या

Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक