जम्मू कश्मीर में रोहिंग्याओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 168 को भेजा गया जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2021

जम्मू। जम्मू में अवैध रूप से रह रहे 168 रोहिंग्याओं को जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को एक अभियान चलाकर यहां रह रहे रोहिंग्याओं के बायोमीट्रिक और अन्य विवरण एकत्र किए थे। आधिकारिक दस्तावेज के बिना शहर में रह रहे विदेशियों की पहचान करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-से कहा, “कम से कम 168 अवैध प्रवासी रोहिंग्याओं को हीरानगर जेल भेजा गया है।”

इसे भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला ने संपत्ति जब्त किए जाने के मामले में ईडी के आदेश को चुनौती दी

उन्होंने कहा कि म्यांमा से आए रोहिंग्या मुस्लिमों के सत्यापन की प्रकिया, यहां एमएएम स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। उन्होंने बताया कि विदेशियों का सत्यापन करने की प्रक्रिया जारी है। सरकारी आकंड़ों के मुताबिक रोहिंग्या मुस्लिमों और बांग्लादेशी नागरिकों समेत 13,700 विदेशी जम्मू और सांबा जिलों में रह रहे हैं जहां 2008 से 2016 के बीच इनकी जनसंख्या में छह हजार से अधिक की वृद्धि हुई।

प्रमुख खबरें

Israel Hamas War Update: 10 लाख लोगों को मारेगा इजरायल? बाइडेन ने नेतन्याहू को लगाया फोन, राफा ऑपरेशन को लेकर जानें क्या कहा

Andhra Pradesh विधानसभा चुनाव में नदी किनारे स्थित श्रीशैलम में जल संकट बना अहम मुद्दा

जैसे डायनासोर धरती से गायब हो गए, वैसे ही कांग्रेस भी गायब हो जाएगी, राजनाथ सिंह का तंज

UP: बलिया में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार