बिहार विधानसभा चुनाव 2020: दोपहर 1 बजे तक 32.82 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ये 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में में पड़ते हैं| मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के साथ मतदान के लिए 41,362—41,362 सेट इवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza