'नीतीश जी अब नाराजगी के नहीं बल्कि दया के पात्र हो चुके हैं', बिहार भाजपा प्रमुख बोले- Get Well Soon भाई

By अंकित सिंह | Oct 13, 2022

बिहार में भाजपा और जदयू के बीच में जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर चल रहा है। हाल में ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती के अवसर पर सारण पहुंचे थे। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। अमित शाह के ही बयान पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि जिनकी राजनीति ही पिछले 20 सालों में शुरू हुई है, उनके बारे में हम क्या बोल सकते हैं। अब इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर प्रहार किया है। संजय जायसवाल की ओर से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए। अपने ट्वीट में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए संजय जायसवाल ने साफ तौर पर कहा कि अब वह नाराजगी कि नहीं बल्कि दया के पात्र हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के लिए लिखा के गेट वेल सून भाई। 

इसे भी पढ़ें: 'इमरजेंसी में जेपी ने पूरे विपक्ष को एक किया', अमित शाह बोले- जो लोग खुद को उनका शिष्य बताते हैं, उन्होंने उनकी विचारधारा को तिलांजलि दे दी

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश जी अब नाराजगी के नहीं बल्कि दया के पात्र हो चुके हैं। मुझे उनपर मुन्ना भाई सिनेमा का डायलॉग ही याद आता है। गेट वेल सून भाई! दरअसल, बिहार दौरे पर गए अमित शाह ने नीतीश पर हमला बोला था और कहा कि पांच बार पाला बदलने वाले मुख्यमंत्री बने हुए हैं। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए शाह ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि जिन्होंने (देश में) आपातकाल थोपा, ये लोग उन्हीं की गोद में जा बैठे हैं। इसी के पलटवार में नीतीश ने कहा था कि आपलोग जिनका नाम ले रहे हैं,उनका लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी से कोई मतलब था क्या। उन्होंने कहा कि ये कब से राजनीति में आये हैं। जिनकी राजनीति ही पिछले 20 सालों से शुरू हुयी है उनके बारे में क्या कहें। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी से उनका का क्या संबंध था।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला