Bihar: पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, नीतीश सरकार के खिलाफ चल रहा था प्रदर्शन

By अंकित सिंह | Jul 13, 2023

राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन के बीच शहर के डाकबंगला चौराहा पर भाजपा नेता की मृत्यु हो गई, जिनकी पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस जानकारी की पुष्टि राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने की, जिन्होंने ट्विटर पर कहा कि भाजपा नेता की मृत्यु हो गई है। विजय कुमार सिंह भाजपा जहानाबाद के महामंत्री थे। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: सम्राट चौधरी से नीतीश ने पूछा- पगड़ी क्यों बांधते हैं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- आपको कुर्सी से हटाने के लिए

भाजपा का प्रदर्शन

बिहार के पटना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा नेता बिहार सरकार के खिलाफ मार्च कर रहे थे। भाजपा नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं पर उस समय लाठीचार्ज किया गया जब वे 'विधानसभा मार्च' निकाल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। एक वीडियो में पुलिस को पटना में भाजपा नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें करते हुए दिखाया गया है।

प्रमुख खबरें

Manipur में No NRC, No Census आंदोलन क्यों पकड़ रहा रफ्तार? आखिर क्यों सड़कों पर उतर रही है जनता?

7 Dogs Movie Review | धमाकेदार एक्शन, इंटरनेशनल लोकेशन्स और सलमान-संजय का स्वैग, जानिए कैसी है यह मेगा-थ्रिलर

JSSC CGL अभ्यर्थियों ने Jharkhand सचिवालय पर किया प्रदर्शन, रद्द परीक्षाएं बहाल करने की मांग

Travel Tips: तुर्कमेनिस्तान का वह नरक द्वार जहाँ 1971 से नहीं बुझी आग, जानिए Karakum Desert का सच