Bihar: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता पर भाजपा का तंज, सुशील मोदी बोले- हाथ मिलाने से दिल नहीं मिलते हैं

By अंकित सिंह | Jun 12, 2023

बिहार में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में लगभग सभी विपक्षी दलों के प्रमुख इसमें शामिल होंगे। भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता की कवायद में जुटे हुए हैं। इसे नीतीश की महत्वाकांक्षा से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर खुद को मजबत करना चाहते हैं। इसको लेकर राजनीति भी जारी है। 

भाजपा का तंज

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बारात निकल गई तब लड़की का चेहरा देखकर तय करेंगे कि दूल्हा कौन होगा? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जनता जानना चाहेगी कि नरेंद्र मोदी का मुकाबला कौन करेगा, अगर हिम्मत है तो नाम तय कीजिए। इनका जो सम्मेलन हो रहा है उसमें KCR, नवीन पट्नायक, मायावती, एचडी कुमारस्वामी नहीं आ रहे हैं जो आ रहे हैं उनमें आपस में झगड़ा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हाथ मिलाने से दिल नहीं मिलते हैं।  

इसे भी पढ़ें: 'गजनी की तरह भूलने लगे नीतीश', राहुल पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी बोले- दाढ़ी बढ़ाकर लादेन बने हुए हैं

नीतीश के साथ हुआ धोखा

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हुआ है। ललन बाबू उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाकर महागठबंधन में ले गए और अब उनका सपना भी तोड़ दिए, यह बहुत गलत हुआ नीतीश बाबू के साथ। उन्होंने कहा कि ललन बाबू उन्हें कम से कम सपने में तो रहने देते। नीतीश बाबू से मुझे बहुत सहानुभूति है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता