बिहार के मुख्यमंत्री ने राजगीर में खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिले के राजगीर में एक विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया और खेलो इंडिया युवा खेलों 2025 की तैयारियों की समीक्षा की।

राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी कम खेल विश्वविद्यालय में नयी सुविधाओं में इनडोर बास्केटबॉल, हैंडबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट शामिल हैं। फिर मुख्यमंत्री ने पहले से तैयार बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी अभ्यास टर्फ का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ उन्होंने वहां खिलाड़ियों से बातचीत भी की। उन्होंने अकादमी में लड़कों और लड़कियों के छात्रावासों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ’’

फिर नीतीश ने बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों2025 की तैयारियों की समीक्षा की। खेलो इंडिया युवा खेलों का सातवां चरण चार से 15 मई के बीच राज्य के पांच स्थानों - पटना, राजगीर (नालंदा), गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि खेलो इंडिया युवा खेल ठीक से आयोजित किए जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को खेलो इंडिया युवा खेलों 2025 का वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं। इस मौके पर कुमार, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

आखिरकार खुला सत्यम घोटाला! 5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद Netflix पर Bad Boy Billionaires India का आखिरी एपिसोड रिलीज़

Travel Tips: मनाली के गुप्त स्वर्ग का दीदार, बर्फीले पहाड़ों के बीच यह झील, एडवेंचर और सुकून का बेमिसाल संगम

साल का आखिरी दिन, मूलांक 1 वाले मालामाल, मूलांक 5 की यात्रा पक्की, जानें आपना भविष्य

Bangladesh में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा, केंद्र की चुप्पी पर उठे सवाल, कड़ा संदेश जरूरी