अमित शाह से मिले बिहार के CM नीतीश कुमार, विशेष राज्य के दर्जे की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2020

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भुवनेश्वर में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक में बिहार के लिये विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की।  उन्होंने कहा कि बिहार को उसका ‘हक’ मिलना चाहिए जिससे वह तेज गति से प्रगति कर सके और कुल मिलाकर देश के विकास में बेहतर योगदान करे। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने मुस्लिम वोटरों को तो अपने पक्ष में किया ही मोदी को भी राहत दे दी

बिहार में अप्रैल 2016 से प्रभावी मद्य निषेध के सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में पड़ोसी प्रदेशों झारखंड और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पर चिंता व्यक्त की और उन राज्य सरकारों से इस पर प्रभावी लगाम लगाने का अनुरोध किया। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें