कश्मीर में बिहारी मजदूरों की हत्या पर बवाल, उप मुख्यमंत्री की मांग, रद्द हो भारत-पाकिस्तान मैच

By अंकित सिंह | Oct 18, 2021

जम्मू कश्मीर में बिहार के मजदूरों की हत्या को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। बिहार में भी इस पर जमकर राजनीतिक बवाल हो रहा है। इन सब के बीच माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में जिस तरीके से गैर कश्मीरियों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है उसमें पाकिस्तान का हाथ है। इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। तार किशोर प्रसाद ने साफ तौर पर कहा कि आईसीसी T20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को रद्द किया जाना चाहिए ताकि पाकिस्तान को संदेश मिल सके कि अगर वे आतंकवाद का समर्थन करते रहे तो भारत किसी भी मामले में उनके साथ खड़ा नहीं होगा।  

गिरिराज सिंह ने भी की थी मांग

गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि जब रिश्ते ही अच्छी नहीं है तो इस पर एक बार पुनर्विचार करने की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने भारत-पाक मैच रद्द करने की भी मांग की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए। इस पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे हमले के बीच भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: क्या रद्द होगा भारत-पाक मैच? आतंकी घटनाओं के बीच गिरिराज सिंह बोले- इस पर फिर से सोचने की जरूरत

दूसरी और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईसीसी मुकाबलों में पाकिस्तान से खेलना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत मैच रद्द करना संभव नहीं हैआपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप में 24 अक्टूबर को मुकाबला होगा। दोनों देश दुबई में भिड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना