Bihar Election 2025: लालू यादव ने बांटे RJD टिकट, तेजस्वी जताते हैं नाराजगी

By Ankit Jaiswal | Oct 14, 2025

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा से पहले ही अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को पार्टी टिकट दे दिए हैं। सोमवार को पटना पहुंचने के बाद लालू यादव के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई थी। बताया जा रहा है कि कई संभावित उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से फोन कॉल मिलने के बाद वे पहुंचने लगे और कुछ ही देर में राजद का चुनाव चिन्ह लेकर बाहर निकलते दिखे हैं।

तेजस्वी यादव ने पिता से कहा कि गठबंधन की सीट शेयरिंग पर अभी सहमति नहीं बनी है, ऐसे में उम्मीदवारों की तस्वीरें और वीडियो सामने आना साथी दलों के लिए गलत संदेश दे सकता है। बता दें कि लालू यादव पहले भी गठबंधन की सहमति से पहले टिकट बांट चुके हैं, हालांकि पिछली बार कांग्रेस और वाम दलों ने अंततः समझौता कर लिया था।

गौरतलब है कि सोमवार शाम तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात कर सीट बंटवारे पर चर्चा की है। बैठक में के.सी. वेणुगोपाल और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा मंगलवार शाम तक की जा सकती है, क्योंकि तेजस्वी बुधवार को राघोपुर से नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस बार कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में कम सीटें मिलने की संभावना है। वहीं एनडीए की ओर से जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर, जबकि चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने हैं और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में