बिहार चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारी संख्या में मतदान की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की। बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’’ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप