Bihar Elections| शुरू हुई बिहार चुनाव की तैयारी, सीट बंटवारे को लेकर Delhi में होगी कांग्रेस और RJD की बैठक

By रितिका कमठान | Apr 15, 2025

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे है, जहां उन्हें मंगलवार 15 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाकात करनी है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस बैठक में आगामी बिहार चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की जानी है। इस बैठक में बिहार चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर भी चर्चा होगी। 

 

सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे

वहीं बिहार विधानसभा में कुछ ही समय बचा है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। बिहार में कांग्रेस की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी आरजेडी को भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनाया गया है। आरजेडी कांग्रेस की बैठक खड़गे के आवास पर होनी है। इस बैठक के बाद 20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार के बक्सर पहुचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच बिहार की स्थिति पर चर्चा होगी। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा लाए गए वक्फ (संशोधन) अधिनियम के बाद की स्थिति पर भी विचार किया जाएगा।

महागठबंधन में कांग्रेस ने ठोका 70 सीटों पर दावा

कांग्रेस ने बिहार में पार्टी हाईकमान को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी 243 विधानसभा सीटों पर ध्यान देना होगा। कांग्रेस द्वारा जारी इस निर्देश का उद्देश्य है कि पार्टी और पार्टी के सहयोगी दोनों के लिए जीत की संभावना को बढ़ाया जाए। चाहे सीट पर कोई भी उम्मीदवार हो मगर जीतना महत्वपूर्ण रहेगा। कांग्रेस सूत्र की मानें तो पार्टी बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इससे पहले भी कांग्रेस ने 70 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था। राजद भी राज्य में लगभग 150 सीटों पर मैदान में उम्मीदवार उतार सकती है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Chunav: तीसरे चरण में 68.39 फीसदी वोटिंग, Naharpura में सबसे ज्यादा मतदान

शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारना बेहद जरूरी, Shahjahanpur में बोलीं Anandiben Patel

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 2 की मौत और 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार