बिहार सरकार ने पुल ध्वस्त होने की घटनाओं पर 14 अभियंता निलंबित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

बिहार सरकार ने शुक्रवार को राज्य में पिछले कुछ दिनों में कई पुलों के ध्वस्त होने की घटनाओं के सिलसिले में 14 अभियंताओं को निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जांच समिति द्वारा जल संसाधन विभाग को जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जांच में अभियंता लापरवाह और निगरानी को अप्रभावी पाया गया जिसके कारण राज्य में कई छोटे पुल ढह गए।

जिन कर्मचारियों पर गाज गिरी है उनमें तीन अधिशासी अभियंता भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 17 दिनों में सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में कुल 10 पुल ढह गए।

प्रमुख खबरें

झारखंड हाई कोर्ट ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा निरस्त करने की अधिसूचना

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित