बिहार: एनसीडब्ल्यू ने आश्रय गृह से 13 लड़कियों के भागने पर अधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2025

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बिहार के सिवान जिले के एक आश्रय गृह से 13 लड़कियों के कथित रूप से चले जाने की घटना का बुधवार को संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

एनसीडब्ल्यू ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीन दिनों के भीतर एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए।’’ सिवान जिले के एक आश्रय गृह से 19 मार्च की मध्य रात्रि 13 लड़कियां कथित तौर पर 14 फुट ऊंची कंटीली तार की दीवार फांदकर वहां से चले गईं थीं।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी