Bihar: सम्राट चौधरी से नीतीश ने पूछा- पगड़ी क्यों बांधते हैं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- आपको कुर्सी से हटाने के लिए

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

बिहार की राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी रहती है। बिहार में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। बिहार के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी लगातार नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमलावर रहते हैं। इतना ही नहीं, वह नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार से समझौता कर लेने का आरोप भी लगा लेते हैं। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी दोनों बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। दोनों ही नेताओं के बीच आज सदन में जबरदस्त तरीके से नोकझोंक हुई। इस दौरान नीतीश ने सम्राट चौधरी के भगवा पगड़ी पर नाराजगी व्यक्त की। 

 

इसे भी पढ़ें: Amit Shah से मिले राजद नेता तो भड़के CM Nitish, तेजस्वी को करना पड़ा बीच बचाव, RJD MLC का पलटवार


हुआ हंगामा

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पायी। बिहार विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू होते ही भाजपा सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हो गए और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करने लगे। भाजपा सदस्य नौकरी के बदले जमीन घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करते हुए आसन के समीप आ गए थे। विपक्षी सदस्यों में से कुछ ने ‘रिपोर्टिंग स्टाफ’ के लिए रखी गई मेज को पलटने की कोशिश की और उस पर कुर्सियां रख दीं। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में Sugar Price उछलकर 70 रुपये प्रति किलो पहुंची, त्योहारी सीजन से पहले बढ़ी मांग

Jantar Mantar पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना अनुमति जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया

Thane ACB ने 5000 रुपये रिश्वत लेते स्कूल क्लर्क को पकड़ा, Form 16 के लिए मांगी थी घूस

Manipur में No NRC, No Census आंदोलन क्यों पकड़ रहा रफ्तार? आखिर क्यों सड़कों पर उतर रही है जनता?