सबके हैं नीतीश कुमार, JDU मुख्यालय में लगा पोस्टर, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ !

By अनुराग गुप्ता | Aug 09, 2022

पटना। बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिखा जा रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर दिया। साथ ही नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया। इसके तत्काल बाद नीतीश कुमार पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पहुंचे, जहां पर तेजस्वी समेत महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों सदनों के सांसद सारे विधायक और विधानपार्षद से सारी मीटिंग आज हुई। सभी की इच्छा यही थी की हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। तो जैसी सबकी इच्छा थी हमने उसी को स्वीकार कर लिया और जो में एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री था उस पद से इस्तीफा सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के पलटी मारने पर भाजपा की आई पहली प्रतिक्रिया, आरके सिंह बोले- इसमें नैतिकता नहीं, उन्हें शर्म आनी चाहिए 

नीतीश पर भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने 74 सीट जीतेने के बाद भी वादे के मुताबिक नीतीश कुमार जी को एनडीए गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया था। यह बिहार की जनता और भाजपा के साथ धोखा है, जनता के फैसले का उल्लंघन है। बिहार की जनता इसे बर्दाशत नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही