Bihar Political Crisis: सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, शाम को फिर से शपथ ग्रहण, 9वीं बार CM बनें नीतीश कुमार

By रितिका कमठान | Jan 28, 2024

बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आया था। राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर को राज भवन पहुंचकर नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा था। इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन कर नई सरकार का गठन किया है। ये नौवीं बार है जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसी के साथ बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हो गया है। नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का प्रमुख भी नियुक्त किया गया है। इसके बाद एक बार फिर से नीतीश कुमार ने बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।

इस शपथ ग्रहण की खासियत यह रही कि बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद नई सरकार बनी है। नई सरकार बनने के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा वही रहा है। यानी जदयू के चीफ ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बता दें कि रविवार को राजभवन में नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की है। 

इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में शामिल होने के लिए कुल 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। वही सम्राट चौधरी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ ही विजय सिन्हा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इनके अलावा डॉ. प्रेम कुमार (बीजेपी), विजय कुमार चौधरी (जेडीयू), बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू), श्रवण कुमार (जेडीयू) संतोष कुमार सुमन (हम) मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया है। 

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने UDF पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को धन्यवाद दिया

Messi के 14 दिसंबर को Mumbai दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है : पुलिस

इस सर्दी में दिल्ली में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई: Delhi Chief Minister

Pakistan में ड्रोन के रिहायशी इलाके में गिरने से तीन बच्चों की मौत