Bihar: राबड़ी से CBI की पूछताछ पर बोले तेजस्वी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा, जनता सब देख रही

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई की टीम नौकरी के बदले जमीन मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मिसा भारती को पहले ही कोर्ट ने 15 मार्च तक पेश होने के लिए कहा है। अब इसी को लेकर लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा बयान आया है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे ने आज तक घोटाले का कोई जिक्र नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: बिहारी मजदूरों पर हमले की झूठी खबर फैलाने वाले 2 पत्रकारों पर दर्ज हुआ केस, तमिलनाडु पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

दूसरी ओर इस मामले को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। लालू यादव की पार्टी साफ तौर पर कह रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आईटी, ईडी और सीबीआई बीजेपी के तीन जमाई। राजद पूरे मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रही है। फिलहाल राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। राजद ने कहा कि लालू यादव की सक्रियता से सरकार घबरा गई है। राजद ने कहा कि विपक्षी एकता से केंद्र की सरकार बौखलाई हुई है। 

प्रमुख खबरें

मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के गुप्त गठबंधन पर करारा हमला

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मूसा ढेर

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार