Bihar: राज्य सरकार के बैनर से तेजस्वी गायब! फोटो हटने से बढ़ी सियासी हलचल... Nitish Kumar हुए खामोश

By रितिका कमठान | Jul 10, 2023

बिहार में महागठबंधन की सराकर में बीते कुछ समय से स्थिति ठीक नहीं चल रही है। लगातार महागठबंधन में कई तरह की खटपट होने की जानकारी मिल रही है। इसी बीच नीतीश कुमार की राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ बैठक होने के बाद ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ जा सकते है। इस बात को और बल मिला जब राजगीर में 18 जुलाई से राजकीय राजगीर मलमास मेला की शुरुआत से पहले यहां लगाए गए पोस्टरों में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का फोटो नजर नहीं आया है। इस दौरान नीतीश कुमार ने मेले का जायजा लिया मगर मीडिया से बात किए बिना चले गए।

गौरतलब है कि इन दिनों राजद नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर भी अपने विभाग के अधिकारी के खिलाफ बढ़ चढ़कर बोल रहे है। उनके इस रवैये से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सवाल उठ रहे है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी भ्रष्टाचार के मामले में फंस चुके है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि लोकसभा 2024 के मद्देनजर नीतीश कुमार उनसे दूरियां बनाने में लग गए है। तेजस्वी के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की पुष्टि होने के बाद से ही बिहार के सुशासन बाबू की की छवि पर भी नकारात्मक असर हो रहा है।

नीतीश ने नहीं दिया बयान
बता दें कि इस मामले पर अब तक नीतीश कुमार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। वो लगातार अपनी पार्टी के विधायकों, सांसदों और नेताओं के साथ बैठक और चर्चा करने में जुटे हुए है। सियासी गलियारों में बिहार में हो रहे इस बदलाव को लेकर कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव के पोस्टर में जगह नहीं मिलने से उन्हें कड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है। अगर राजद नेता ने खुद को सुधारा नहीं तो महागठबंधन की सरकार अलग भी हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects