इंदौर और नीमच में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, चिकन मार्केट सात दिनों के लिए बंद

By दिनेश शुक्ल | Jan 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ गया है। कौओं के बाद मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। इंदौर के डेली कॉलेज के पास मूसाखेड़ी और नीमच के मुर्गी बाजार सें लिए गए पोल्ट्री के सैंपलों की प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद आसपास के 1 किमी क्षेत्र में कुक्कुट बाजार, चिकन मार्केट को सात दिनों के लिए तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू से अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत

बता दें कि प्रदेश में अबतक 19 जिलों में 700 से अधिक पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हो चुकी है। सबसे ज्यादा 300 कौओं की मौत मंदसौर में हुई है। इनमें से चार में बर्ड फ्लू वायरस मिला है। विदिशा, बासौदा, सिरोंज, लटेरी, त्योंदा, पठारी तहसील क्षेत्र में पक्षियों की मौत के नए मामले सामने आए हैं। इनमें कौए, चिड़िया, कबूतर और मोर भी शामिल हैं। प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर इन मृत पक्षियों के सैंपल भोपाल लैब में भेजे हैं। अशोकनगर में गुरुवार को एक साथ 30 कौए मृत मिले हैं। वहीं, दो दिन में 50 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर