मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू से अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत

bird flu in Madhya Pradesh
दिनेश शुक्ल । Jan 7 2021 11:48PM

कुक्कुट पालकों में अनावश्यक भ्रम या भय की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा अफवाहों से सावधान रहने तथा कुक्कुट उत्पादों के उपयोग के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बर्डफ्लू की जानकारी मिली है। इन जिलों में अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत हुई है। यह जानकारी केन्द्र सरकार द्वारा की गई बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा के दौरान मध्य प्रदेश के पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया ने दी है।

इसे भी पढ़ें: कॉवेंट स्कूल में भारत माता की तस्वीर लगाने को लेकर विवाद

दरअसल, केन्द्र सरकार के मत्स्य, डेयरी एवं पशुपालन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही एनडीएमए के सदस्य सचिव जीवीवी सरमा की अध्यक्षता में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव कंसोटिया द्वारा प्रदेश में बर्ड फ्लू रोग की रोकथाम नियंत्रण के लिये की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: तीन माह से फरार तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक जिला इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन एवं गुना में कौओं में बर्ड फ्लू रोग उदभेद की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी में बताया गया कि 07 जनवरी 2021 तक 21 जिलों से कुल 885 कौवों एवं 09 बगुलों के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। समस्त जिलों में रोग नियंत्रण की कार्यवाही भारत सरकार की एडवाइजरी अनुसार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बोले हमने जो कहा करके दिखाया, अब गुटका माफिया की बारी

उन्होंने कहा कि रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये समस्त जिलों में आवश्यक सतर्कता एवं सावधानी रखे जाने के लिये निर्देशित किया गया है। कुक्कुट पालकों में अनावश्यक भ्रम या भय की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा अफवाहों से सावधान रहने तथा कुक्कुट उत्पादों के उपयोग के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़