केजरीवाल पर BJP ने लगाया पर 'CMO दिल्ली’ के X मीडिया अकाउंट को हाईजैक करने का आरोप, LG ये की ये मांग

By अंकित सिंह | Feb 14, 2025

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री के आदेश पर कथित तौर पर एक्स पर आधिकारिक 'सीएमओ दिल्ली' हैंडल का नाम बदलकर 'अरविंद केजरीवाल एट वर्क' करने में एलजी के हस्तक्षेप की मांग की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मांग की कि वह एक्स पर 'सीएमओ दिल्ली' हैंडल का नाम बदलने और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पोस्ट डालने के लिए इसके कथित उपयोग पर सरकार के आईटी विभाग से रिपोर्ट मांगें।

इसे भी पढ़ें: Sitharaman ने गैर-भाजपा शासित राज्यों की अनदेखी के विपक्ष के आरोप को बेबुनियाद बताया

वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की है की वह सरकारी पैसे से बने बढ़े एक्स पोस्ट हैंडल "सीएमओ  दिल्ली" का नाम बदल कर उसे अरविंद केजरीवाल का निजी पोसट बनाने पर दिल्ली सरकार के सोशल मीडिया और आई.टी. विभाग से रिपोर्ट मांगें और इस डिजीटल लूट को रोकें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की "सीएमओ दिल्ली" एक्स पोस्ट से लाखों लोग मुख्य मंत्री का पोस्ट मान कर जुड़े थे पर अचानक यह डिजिटल लूट करवाके अरविंद केजरीवाल लोगों की निजी जानकारी भी लूट ली है और उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Adani Power को क्यों मिली 1320 मेगावाट की परियोजना, सरकार ने दी सफाई

Barcelona ने नए Season की शुरुआत में 7 लगातार Wins के साथ दागे 33 Goals

Tata Electronics ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए Nexperia और Fujifilm संग किए समझौते

ICC के नए उपाध्यक्ष बने Tavengwa Mukuhlani, Imran Khwaja की जगह 2027 तक संभालेंगे पद