बीजेपी का ममता सरकार पर आरोप, राज्य की पुलिस ने 'लुंगी वाहिनी’ के सामने कर दिया आत्मसमर्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

कोलकाता। भाजपा ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल को देश-विरोधी केंद्र के रूप में बदलने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने पुलिस द्वारा लुंगी पहनने वाले लोगों के एक समूह के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। 

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष मंगलवार को हावड़ा जिले के अल्पसंख्यक बहुल तिकियापाड़ा क्षेत्र में लॉकडाउन को लागू करने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ के हमले का जिक्र कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल ने कहा कि भगवा पार्टी को सांप्रदायिक राजनीति में लिप्त नहीं होना चाहिए जब राज्य और देश संकट से गुजर रहे है।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता