UP, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर खिलेगा कमल, पंजाब में AAP को बढ़त, जानें सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें

By अंकित सिंह | Sep 03, 2021

अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा के चुनाव होने है। सभी सियासी दल चुनावी समीकरणों को साधने में लगातार जुटे हुए हैं। सभी दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों को भी शुरू कर दिया है। चुनावी माहौल में अब इन राज्यों को लेकर सर्वे भी किए जा रहे हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है। सी वोटर और एबीपी न्यूज़ ने एक सर्वे किया है और इन पांचों राज्यों की जनता के मिजाज को टटोलने की कोशिश की है। चलिए आपको बताते हैं कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है।

एबीपी सी-वोटर सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को 259 से लेकर 267 सीटें मिल सकती हैं। 2017 के मुकाबले समाजवादी पार्टी को 109 से 117 सीटें मिल सकती हैं। बसपा के खाते में 12 से 16 सीटें जा सकती हैं जबकि कांग्रेस 3 से 7 सीटों पर ही सिमट सकती है। अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 42 फ़ीसदी वोट मिल सकती है। समाजवादी पार्टी को 30, बहुजन समाज पार्टी को 16 और कांग्रेस को 7 फ़ीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: कार्यालय के लिए राजद ने की और जमीन की मांग, नीतीश बोले- आसमान से लाएंगे जमीनमा का

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और उन्हें 40 फ़ीसदी लोग दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। अखिलेश यादव को 27 फ़ीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं जबकि मायावती को 14 फ़ीसदी।

पंजाब

एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। पंजाब विधानसभा में 117 सीटें हैं जिसमें से आम आदमी पार्टी को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 38 से 46 सीटें जाएंगी। शिरोमणि अकाली दल को बसपा के साथ गठबंधन करने का कोई बहुत बड़ा फायदा नहीं होता दिख रहा है। अकाली दल 16 से 24 सीटें जीत सकती है। भाजपा और अन्य के खाते में 0 सीटें इस सर्वे में है। पंजाब में 21.6 फ़ीसदी लोग अरविंद केजरीवाल को सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं जबकि अमरिंदर को पसंद करने वाले लोग 17.6 फिसदी हैं और सुखबीर बादल को 18.8 फिसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस के खाते में 28.8 फ़ीसदी वोट जाएंगे जबकि शिरोमणि और बसपा के गठबंधन को 21.8 फ़ीसदी वोट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 35.1 फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि भाजपा के खाते में 7.3 फ़ीसदी वोट आने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता पर चप्पल मारने का वीडियो वायरल, नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख लेने का मामला दर्ज

उत्तराखंड

मुख्यमंत्रियों के बदलाव के बावजूद भी उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा सत्ता में वापसी कर सकती है। सर्वे के मुताबिक भाजपा के खाते में 44 से 48 सीटें, कांग्रेस को 19 से 23 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में 0 से 2 सीटें जाने का अनुमान है।

मणिपुर

मणिपुर में भी भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौट सकती है। राज्य में उसे 32 से 36 सीटों के बीच मिलती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के खाते में 18 से 22 सीटें जा सकती है। एनपीएफ को महज 2 से 6 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 0 से 4 सीटें जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नीमच की घटना को लेकर कांग्रेस जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बीजेपी मंत्री पर लगाया मामला दबाने का आरोप

गोवा

गोवा से भी भाजपा के लिए अच्छी खबर है। भाजपा के खाते में यहां 22 से 26 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस के खाते में 3 से 7 सीटें, आम आदमी पार्टी यहां अच्छा करती हुई दिखाई दे रही है और उसे 4 से 8 सीट मिल सकती है। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश