दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की बुधवार को आलोचना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की

केजरीवाल राजनीतिक शक्ति जमा करने और अपनी छवि चमकाने में अधिक रुचि रखते हैं और जलभराव के लिए वह जिम्मेदार हैं। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग केवल पीने योग्य पानी चाहते हैं, बाढ़ नहीं।

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य