प्रज्ञा के बयान से आतंक पर BJP-RSS का रुख पहले से और अधिक स्पष्ट हुआ: येचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

नयी दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताये जाने के भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से आतंकवाद पर भाजपा आरएसएस के रुख की सच्चाई अब और अधिक साफ हो गयी है। येचुरी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आतंकवाद पर भाजपा आरएसएस का हमेशा से जो रुख रहा है, उसकी सच्चाई अब और अधिक स्पष्ट हो गयी है।’’ 

उल्लेखनीय है कि भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ने गोडसे को देशभक्त बताया था। हालांकि, इस पर विवाद उत्पन्न होने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस लेकर माफी भी मांग ली। इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये येचुरी ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा था कि गोडसे आतंकवादी नहीं था, और अब आतंकवाद के मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी जी के हत्यारे को ‘देशभक्त’ बताया है। भाजपा पूरी तरह से महात्मा के हत्यारे से प्रेरित है।’’

प्रमुख खबरें

राम मंदिर का फैसला पलट देंगे राहुल गांधी!, आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा- शाह बानो मामले की तरह...

कपड़ा निर्माता कंपनी Arvind Limited का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 104.42 करोड़ रुपये

एक हार और मुंबई इंडियंस IPL 2024 से बाहर, प्लेऑफ की राह है मुश्किल

Firozabad Lok Sabha Seat: कांच के शहर में किसकी होगी ठाठ, सपा के समक्ष गढ़ बचाने की चुनौती