सिसोदिया ने दिल्ली CM को बताया देश के विजन वाला नेता, बोले- भाजपा ने 'केजरीवाल मॉडल' के तर्ज पर की घोषणाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही केवल ऐसे नेता हैं जिनके पास देश का विजन है। उन्होंने कहा कि देश में जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा और कांग्रेस अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को लेकर चुनाव लड़ रही है। ये इस बात को साबित करता है कि अरविंद केजरीवाल ही केवल एक ऐसे नेता हैं जिनके पास देश को लेकर विजन है।

इसे भी पढ़ें: AIIMS के 35 डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित, सभी ने लगवाया था टीका 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अमित शाह जी भी पश्चिम बंगाल में जा कर कह रहे है कि केजरीवाल मॉडल ही देश के विकास का असली मॉडल है ! इस बात को प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी मान रहे हैं। हमें उम्मीद है दिल्ली में विकास के नए-नए प्रयोग और देश के विकास का खाका केजरीवाल जी रख रहे हैं उन पर भाजपा और केंद्र सरकार अड़चन नहीं डालेगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को सलाह दूँगा, वो देश के नेता है और वो केजरीवाल जी से सलाह कर सकते है कि देश के विकास के लिए क्या मॉडल हो सकता है ? केजरीवाल जी को चाय पर बुलाकर चर्चा करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ