बल्लामार विधायक को सलाम करते पोस्टर से सजा इंदौर, आकाश के समर्थन में BJP का धरना

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2019

मध्य प्रदेश। निगम अधिकारी की पिटाई और कोर्ट द्वारा आकाश विजयवर्गीय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में  भेजे जाने का बाद मध्य प्रदेश की सियासत और गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खुलकर आकाश के समर्थन में उतर आए हैं। इंदौर भाजपा के कार्यकर्ता आज आकाश की गिरफ्तारी के विरोध में धरना देंगे। इसके साथ ही शहर की दीवारों पर आकाश के समर्थन में कई सारे पोस्टर चस्पा हो गए हैं। पोस्टर पर आकाश की तस्वीर के साथ लिखा है 'सैल्यूट आकाश जी'। इंदौर भाजपा ने आकाश के समर्थन के लिए राजवाड़ा इलाके में मंच बनाया है। जहां भाजपा नेता पहुंचेंगे और आकाश के समर्थन में धरना देगे।

बता दें कि भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 26 जून को इंदौर में नगर निगम के एक अधिकारी पर हमला किया था। उन्हें इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और 7 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आकाश के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आकाश भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और नवंबर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा