उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक आज, उम्मीदवारों के नाम पर हो सकती है चर्चा

By अंकित सिंह | Jan 10, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सियासी लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने है। पहला चरण 10 फरवरी को होगा जबकि आखिरी चरण 7 मार्च को होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इन सब के बीच अब राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन करने की शुरुआत कर चुकी है। सत्तारूढ़ भाजपा ने भी इसको लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा सकती है। यह बैठक उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यालय में होगी। बैठक में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल-प्रियंका के करीबी इमरान मसूद थामेंगे सपा का दामन

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं। ऐसे में किसानों की नाराजगी एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक बड़ी मानी जा रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा की सीटें हैं जिसके लिए 7 चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को 312 सीटें मिली थी जबकि सत्ता में रहने वाली समाजवादी पार्टी से 47 सीटों पर ही सिमट गई थी। बसपा को 19, कांग्रेस को 7 और अन्य दलों को 5 सीटें मिली थी। भाजपा ने मुख्यमंत्री की कमान योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी। केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उत्तर प्रदेश में भाजपा हर हाल में सत्ता वापसी करना चाहती है। इसके लिए पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

इधर ट्रंप दे रहे फुल N फाइनल मोड वाली धमकी, उधर ईरान ने एक्टिवेट किया घातक ‘कोड 100’, IRGC और पूरी सेना वॉर-मोड में तैनात

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share