ओबीसी आरक्षण पर बीजेपी ने कांग्रेस को ठहराया दोषी, कहा - बड़े से बड़ा वकील करेंगे खड़ा

By सुयश भट्ट | Aug 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहें ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के मामले सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मामले में कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग हितैषी होने का दिखावा करती है। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और कमलनाथ पर सवाल उठाए हैं।

वी डी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 65 साल तक देश में सत्ता में रही। फिर भी ओबीसी वर्ग को उचित सम्मान नहीं मिला। केंद्र में कांग्रेस सरकार ने पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर विधानसभा से लोकसभा तक में गतिरोध उत्पन्न किया। 

उन्होंने कहा कि 27 फ़ीसदी आरक्षण के लिए सरकार बड़े से बड़ा वकील हाईकोर्ट में खड़ा करेगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के ट्विटर अकाउंट के ब्लॉक होने पर उन्होंने राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें:ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम शिवराज ने बुलाई आपात बैठक,मंत्रालय में होगी इसपर चर्चा 

वहीं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ ने ओबीसी मामले पर कोर्ट में लड़ाई क्यों नही लड़ी? कांग्रेस ने क्यों किसी वकील को खड़ा नहीं किया। कांग्रेस का अब घड़ियाली आंसू बहाने से काम नहीं चलेगा। बीजेपी हर वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहती है। 

प्रमुख खबरें

सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान: 5 वर्षों में कबाड़ बेचकर जुटाए ₹5100 करोड़

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा

जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

ICC Women T20 Rankings: 804 अंकों के साथ टॉप पर श्री चरणी, दीप्ति दूसरे स्थान पर