केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ विजय गोयल करेंगे होलिका दहन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर मंगलवार को पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि वह केजरीवाल सरकार के ‘अपूर्ण वादों और नाकामी’ पर प्रतीकात्मक होलिका दहन करेंगे। गोयल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि केजरीवाल के ‘नाटकों और हरकतों’ के कारण पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की कोई संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: AAP के सर्वे में बीजेपी की हालत खस्ता, केजरीवाल बोले- अपने आचरण की वजह से हारेगी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने 2014 में गणतंत्र दिवस परेड को रोकने का प्रयास कर पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को नुकसान पहुंचाया और लगातार संवैधानिक संस्थानों पर ‘‘हमले’’ किए। गोयल ने कहा, ‘मैं जंतर मंतर पर होलिका दहन करूंगा और केजरीवाल सरकार के अखबारी विज्ञापनों से बनायी होलिका को जलाऊंगा। अरविंद केजरीवाल के अधूरे वादों वाली तख्तियों को भी जलाऊंगा।’

प्रमुख खबरें

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi