केजरीवाल के खिलाफ भाजपा नहीं बदलेगी अपना प्रत्याशी, सुनील यादव ही लड़ेंगे चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Jan 21, 2020

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार की देर रात दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची के मुताबिक नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा ने दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि अब पार्टी अपना उम्मीदवार बदल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली भाजपा इकाई नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बदलने पर विचार कर रही है। हालांकि अब भाजपा का पक्ष भी सामने आ गया है। पार्टी ने कहा कि वह अपना उम्मीदवार नहीं बदलने वाली है।

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली भाजपा इकाई में नई दिल्ली उम्मीदवार को लेकर दो फाड़ हो गई है। माना जा रहा था कि पूर्वांचल के दूसरे किसी नेता को पार्टी जल्द ही उतार सकती है क्योंकि 21 जनवरी दिन मंगलवार नामांकन का आखिरी दिन है। सूत्र ने बताया था कि सुनील यादव को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर नेताओं ने कहा कि इससे अरविंद केजरीवाल को फायदा हो सकता है इसलिए पार्टी की दिल्ली इकाई पुनर्विचार कर रही थी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं