केजरीवाल को टक्कर देंगे भाजपा के सुनील यादव, पार्टी ने जारी की उम्मीवारों की दूसरी लिस्ट

delhi-polls-bjp-releases-second-list-of-candidates-pits-sunil-yadav-against-arvind-kejriwal
[email protected] । Jan 21 2020 10:20AM

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी और दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव को नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। साथ ही सोमवार रात को शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की।

नयी दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी और दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ने की सोमवार रात घोषणा की जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर शिअद की राय भिन्न है और इसी के चलते उसने भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को उतारा, 7 और उम्मीदवारों का किया ऐलान

इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं और इसके अनुसार दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजेन्द्रपाल सिंह बग्गा हरि नगर से और पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रमुख मनीष सिंह दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उन सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां से दिल्ली विधानसभा चुनावों में शिअद के उम्मीदवार खड़े होते थे। धर्मवीर सिंह को कालकाजी, पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर संजय गोयल को शाहदरा और रमेश खन्ना को राजौरी गार्डन से टिकट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: AAP, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के सामने हैं ये चुनौतियां ? कौन मारेगा असल बाजी 

इनके अलावा सुमनलता शौकीन नांगलोई जाट से, रविंद्र चौधरी कस्तूरबा नगर से, कुसुम खत्री महरौली से और अनिल गोयल कृष्णा नगर से उम्मीदवार हैं। भाजपा ने तीन सीटें सहयोगी दल जद (यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपपी) के लिए छोड़ी हैं। जद (यू) बुराड़ी तथा संगम विहार वहीं लोजपा सीमापुरी सीट से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी।

इसे भी देखें: पुराने खिलाड़ियों से चुनावी रण जीतने में लगी कांग्रेस तो युवाओं पर BJP का भरोसा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़