ट‍िकटॉक स्टार बनी भाजपा उम्मीदवार, सोनाली फोगाट को आदमपुर से टिकट

By अंकित सिंह | Oct 04, 2019

भारतीय जनता पार्टी ने सोनाली फोगाट को हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। सोनाली टिकटॉक पर खूब लोकप्रिय हैं। टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर हैं। भाजपा से टिकट मिलने के बाद सोनाली और भी लोकप्रिय हो रही हैं। उनके वीडियोज खूब पसंद किए जाते हैं। आदमपुर विधानसभा सीट पर सोनाली फोगाट का मुकाबला कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई से होगा। 

दूरदर्शन के लिए काम कर चुकीं सोनाली राजनीति में सुमित्रा महाजन से प्रेरणा लेकर राजनीति में आई हैं। हालांकि सोनाली के पति संजय फोगाट भी भाजपा नेता थे और उनके निधन के बाद सोनाली पार्टी में ज्यादा सक्रिय हो गईं। भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 

2019 के आम चुनाव में वे हिसार से किस्मत आजमाना चाहती थीं पर टिकट नहीं मिला। अब जाकर उन्हें आदमपुर से टिकट मिला है। उन्होंने ने भाजपा के लिए खूब प्रचार किया है। इससे पहले वे मध्य प्रदेश और बिहार में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर चुकी हैं। 

पिछले पांच सालों से वद हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए प्रचार किया था। टिकटॉक पर सोनाली के एक-एक वीडियो को लाखों लाईक मिले हैं। मॉडलिंग और सीर‍ियल में भी काम कर चुकी सोनाली इंडियन हो या वेस्टर्न कपड़ें, सभी रूप में सोनाली लोगं को पसंद आती हैं। वे किसान परिवार से संबंध रखती हैं। 

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी